Home उत्तराखंड टनल में फंसे श्रमिक के परिजनों से सीएम धामी ने की मुलाकात,...

टनल में फंसे श्रमिक के परिजनों से सीएम धामी ने की मुलाकात, बंधाया ढांढस

0
490

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपनी विधानसभा के भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों में से एक टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री आज श्रमिक ऐरी के निवास पर गये और परिजनों से सांत्वना देते हुए कहा कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  यूपी सरकार ने सिटी मजिस्ट्रेट को किया निलंबित, कमिश्नर करेंगे जांच

सभी श्रमिक सकुशल हैं। बस कुछ घंटों की बात है सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से 8 से 10 मीटर की दूरी शेष रह गयी है। सभी को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here