- फरियादियों के पास खुद चलकर गये उप मुख्यमंत्री, जन समस्याओं का त्वरित गति से निसतारण करने का दिया निर्देश
अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 03 जुलाई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। जनता दर्शन में 03 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकडा लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पडे और बार-बार चक्कर न लगाने पडें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।
जनता की शिकायतों का निस्तारण करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लखनऊ स्थित 7 कालीदास मार्ग आवास पर विभिन्न जनपदों से आये बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित अनेक लोगों से जनता दर्शन में मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जनसुनवाई की। सभी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु… pic.twitter.com/8QnnJTFNs9
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 3, 2023
जनता दर्शन मे मैनपुरी, बांदा, कानपुर, लखनऊ अलीगढ़, अमेठी, जालौन, लखीमपुर, महोबा, कासगंज, प्रतापगढ, अंबेडकरनगर, फर्रुखाबाद, हरदोई, जौनपुर, सीतापुर, बदायूं, बहराइच, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हाथरस, भदोही, गाजीपुर, बहराइच, बदायूं, बुलंदशहर, आजमगढ, आगरा, मिर्जापुर, चंदौली, पीलीभीत, बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर सहित लगभग 03 दर्जन से अधिक जिलों से कई सैकडा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत ललितपुर, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।