Home उत्तर प्रदेश लखनऊ के हजरतगंज से उन्नाव तक नजर आएगा विकास, 577 करोड़ की...

लखनऊ के हजरतगंज से उन्नाव तक नजर आएगा विकास, 577 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

0
167

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 577 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। विकास का ढांचा अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ताकि हमारी पीढ़ियां तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकें। सीएम ने उन्नाव को लेकर कहा कि यहां करीब 900 एकड़ भूमि चिन्हित है। 200 एकड़ में औद्योगिक क्लस्टर बनेगा। लखनऊ से उन्नाव-कानपुर तक रैपिड रेल की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने उन्नाव की जनता को विकास का श्रेय देते हुए कहा कि पहले सिर्फ सैफई को प्रदेश मानने वाली सोच थी। लेकिन मोदी जी पूरे देश को अपना घर मानते हैं। आपने सही लोगों को चुना इसलिए विकस हो रहा है। सीएम ने कहा कि उन्नाव को हमने स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किया है। उन्नाव से लेकर हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी आपस में जुड़ेंगे। अब विकास केवल लखनऊ के हजरतगंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्नाव तक नजर आएगा।

यह भी पढ़ें -  UP : प्रयागराज में पुलिस लाइन के पास लगाया पीएम का आपत्तिजनक पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

मां गंगा का आर्शीवाद
अलग-अलग जिलों में क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। हमारे पास ऊर्जावान युवा हैं। आधी आबादी की ताकत और मां गंगा का आर्शीवाद है। ऐसे में हमारा उन्नाव भी खुद को विकसित उन्नाव के रूप में प्रस्तुत क्यों नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here