Home उत्तर प्रदेश धर्मरत्न पं. देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज कानपुर में शिव महापुराण का करायेंगे...

धर्मरत्न पं. देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज कानपुर में शिव महापुराण का करायेंगे रसपान

0
727
Devki nandan Thakur ji Mahraj

धर्मरत्न पं. देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज 20 अगस्त से मोतीझील मैदान में शिव महापुराण कथा का का रसपान करायेंगे। यह कथा 28 अगस्त तक चलेगी। विश्व शांति सेवा चौरिटेबल ट्रस्ट व विश्व शांति सेवा समिति कानपुर की ओर से होने वाली कथा के लिए आयोजक मंडल ने रोजाना 25 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की है। कथा के दौरान शहरवासियों को पहली बार कैलाश पर्वत की झलक मंच के रूप में दिखाई देगी। आज शनिवार को सायं 04 बजे से विशाल कलश यात्रा भी निकाली जा रही है।

यह जानकारी शुक्रवार को समिति के सचिव विपिन बाजपेई ने वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान रोजाना 11 लाख पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण, अभिषेक व विसर्जन किया जाएगा। कथा में रोजाना भजनों के बीच सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। झांकियों को प्रस्तुत करने के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकार भी शहर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri By Election Results Live: मैनपुरी में किसकी होगी जीत? आज आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

आयोजकों ने जानकारी दी कि कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री भी आ सकते हैं। आयोजकों की ओर से उन्हें भी आमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रण पर महाराज जी की ओर से न तो मना किया गया है और न ही आने की अब तक तारीख बताई गई है। ऐसे में उनके आने की संभावना बढ़ गई है।

वार्ता के दौरान नीरज शुक्ला, नीरज वर्मा, श्याम अग्निहोत्री, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रभाशंकर वर्मा, डॉ. यूपी सिंह, विनय यादव, शिव प्रकाश गुप्ता, चुन्नीलाल गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, नीलम सेंगर, माया सिंह, रानी अवस्थी, निर्मला त्रिपाठी, राजू पांडेय, आभा गुप्ता, किरन तिवारी, प्रीति मिश्रा व रेनू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here