Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय अतहा द्वितीय में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

प्राथमिक विद्यालय अतहा द्वितीय में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

0
172

सफीपुर, उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय अतहा द्वितीय में हुआ शिक्षा चौपाल का शुभरम्भ खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह का विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद सिंह के द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के तीनों विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह को प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत ग्राम प्रधान अनीता को प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शिक्षा चौपाल पर मुख्य अतिथि अनीता शाह द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य शिक्षा चौपाल लगाकर अभिभावक व विद्यालय में आपसी समन्वय कायम करना है। अभिभावक जागरूक होंगे, वह चौपाल के माध्यम से अपने बच्चों के विषय में शिक्षकों को जानकारी देंगे। शिक्षक भी उनके बच्चों के विषय में जानकारी देंगे। सभी अभिभावकों से डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धन से बच्चों को यूनिफॉर्म बैग कापी आदि खरीदे जिससे कि बच्चे सुबह सुव्यवस्थित होकर विद्यालय आए विद्यालय के बेहतरीन कायाकल्प के लिए ग्राम प्रधान अनीता को हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  आग से 127 बीघे में गेहूं की फसल जली

जब विद्यालय हमारा अच्छा होगा तो उसमें पढने वाले बच्चों का भी मन लगेगा सभी को निपुण शपथ भी दिलायी गयी इस अवसर पर सत्य प्रकाश द्विवेदी उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ इमरान अली खां। आरपी कुलदीप शर्मा, सुनील कुमार यादव, अनिल कनौजिया, आशीष पांडे, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप शुक्ला, फराह इस्लाम, तबस्सुम, आरती सोलंकी, चंद्रशेखर, राहुल वर्मा, नसरीन विद्यालय की सहायक शिक्षिका पूनम अग्निहोत्री, नेहा गुप्ता, अरविंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र भूषण सक्सेना भी मौजूद थे। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here