Home Technology अब बस कुछ घण्टे में कर सकेंगे चांद का दीदार, चंद्रयान-3 की...

अब बस कुछ घण्टे में कर सकेंगे चांद का दीदार, चंद्रयान-3 की होगी साफ्ट लैंडिंग

0
159

अब बस कुछ घण्टे में आप चांद का दीदार कर सकेंगे। चंद्रयान-3 अब चांद से कुछ ही घंटे की दूरी पर है, कल यानी बुधवार, 23 अगस्त की शाम को यान चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इसकी लैंडिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पहले ही बता दिया है कि चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद की उस कक्षा में पहुंच गया है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु मात्र 25 किलोमीटर है, अब वह धीरे-धीरे सतह की तरफ बढ़ रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शाम 6 बजकर 04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत समेत दुनियाभर के लोगांेे की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं।

इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख, समय से लेकर इसका लाइव वीडियो, कहां और कैसे देख सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी दे दी है। तो अगर आप भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखना चाहते हैं तो 23 अगस्त की शाम के लिए तैयार रहिए।
इसरो ने पहले ही बताया था कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के बाद विक्रम लैंडर पृथ्वी के वायुमंडल सहित चांद पर मौजूद खनिजों का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा की परिक्रमा करता रहेगा।

यह भी पढ़ें -  "कमरिया करे लापलप" : जब भोजपुरी में ट्वीट किया नकली कस्तूरी के साथ ब्लू टिक

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कैसे लोग चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरते हुए देख सकते हैं। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो की हर अधिकारिक साइट पर की जाएगी। इसमें इसरो की वेबसाइट, इसरो का यूट्यूब, इसरो का फेसबुक और ट्विटर पेज शामिल है। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण आप देख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here