Home अपराध बेखौफ कार सवार बदमाशों ने दूधिए को मारी गोली, मौके पर ही...

बेखौफ कार सवार बदमाशों ने दूधिए को मारी गोली, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

0
103

उन्नाव के औरास में बाइक सवार युवक की बेखौफ कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वे मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसपी, सीओ व थाना पुलिस ने मौके की जांच की है।

जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के नरमनी गांव निवासी संतोष यादव पुत्र भइया (42) नरसा गांव मे रहकर दूध का कारोबार करता था। बीती मंगलवार देर रात शाहपुर तोंदा गांव स्थित पंकज दूध डेयरी पर दूध देकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी गांव के करीब एक किमी पहले शाहपुर तोंदा की ओर से आए कार सवारों ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया और संतोष को गोली मार दी।

Also Read : https://akshattimes.com/up-digital-doctor-clinics-will-be-started-in-villages-and-remote-areas/

जिससे संतोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गुरु पुत्र वक्स बाल बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गये। हत्या की सूचना से ग्रामीणों मे हडकंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना सीओ व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

यह भी पढ़ें -  'गंभीर कानून और व्यवस्था का मुद्दा...': दुष्यंत चौटाला पहले बीजेपी सहयोगी अतीक अहमद हत्याकांड की आलोचना

Also Read : https://akshattimes.com/up-azam-khan-family-held-guilty-in-fake-birth-certificate-case/

एसओ रेखा सिंह ने आनन फानन शव को थाने भेजा। ग्रामीणों के अनुसार संतोष चार भाई थे। जिनमें से एक की पहले मौत हो चुकी है। उसकी मौत से पत्नी विंदेश्वरी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। एसपी के अनुसार अभी साथ रहे युवक से पूछताछ चल रही है। पत्नी ने जमीन के लालच में हत्या किए जाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here