Home उत्तर प्रदेश Firozabad : युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़...

Firozabad : युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने दबोचा, पीट-पीटकर किया अधमरा

0
70

[ad_1]

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद में शनिवार रात को युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने बदमाशों को पीटकर अधमरा कर दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को छुड़ाया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। 

रात 12 बजे हुई घटना 

घटना थाना दक्षिण के जैन मंदिर चौराहे पर हुई। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस अड्डे के पास देर रात तकरीबन 12 बजे एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। शोर-शाराबा होने पर जैन मंदिर चौराहे पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया। 

बदमाशों की हालत गंभीर 

घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने बदमाशों को बेरहमी से पीटा। पिटाई से दोनों बदमाश लहूलुहान हो गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल लेकर आई। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

यह भी पढ़ें -  UP Election Live: सपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पांच साल से हिंदूगर्दी मचा रखी, भाजपा ने किया पलटवार

विस्तार

फिरोजाबाद में शनिवार रात को युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने बदमाशों को पीटकर अधमरा कर दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को छुड़ाया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। 

रात 12 बजे हुई घटना 

घटना थाना दक्षिण के जैन मंदिर चौराहे पर हुई। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस अड्डे के पास देर रात तकरीबन 12 बजे एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। शोर-शाराबा होने पर जैन मंदिर चौराहे पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया। 

बदमाशों की हालत गंभीर 

घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने बदमाशों को बेरहमी से पीटा। पिटाई से दोनों बदमाश लहूलुहान हो गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल लेकर आई। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here