Home उत्तर प्रदेश Good News: बनारस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जल्द शुरू होगा निर्माण, ...

Good News: बनारस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जल्द शुरू होगा निर्माण,  BCCI को लीज पर दी जाएगी जमीन

0
124

[ad_1]

क्रिकेट स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर

क्रिकेट स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनवाएगा। इस पर सहमति बन गई है। मार्च तक स्टेडियम की जमीन लीज पर बीसीसीआई को दे दी जाएगी, फिर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी औपचारिकता पूरी करने में खेल विभाग के अफसर जुटे हैं। क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 30 हजार रहेगी।  

वाराणसी के गंजारी में उत्तर प्रदेश का तीसरा और पूर्वांचल का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जल्द ही जमीन लीज पर बीसीसीआई को मिलेगी, फिर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू होगा। स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा।

यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें UPMSP कब जारी करेगा 10वीं 12वीं के नतीजे

हर मैच के लिए खेल विभाग को देने होंगेे 20 लाख रुपये

पवेलियन व ड्रेसिंग रूम खास तरीके से बनाया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था अच्छी रहेगी। खेल मैदान सबसे अच्छा बनाने की तैयारी है। स्टेडियम निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में जितने मैच होंगे, उसी हिसाब से बीसीसीआई को किराया देना पड़ेगा। प्रति मैच 10 लाख रुपये फीस व 10 लाख रुपये प्रोत्साहन समिति में जमा कराने होंगे।     

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here