Home उत्तर प्रदेश Hathras News: खेत में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, हत्या...

Hathras News: खेत में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर

0
112

[ad_1]

मृतक नरेश कुमार

मृतक नरेश कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन में एक खेत में पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। 

रूदायन निवासी 33 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव में ही कूलर पंखा ठीक करने का काम करता था। बुधवार की रात को करीब आठ बजे वह घर से यह कह कर निकला कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रात करीब 12 बजे गांव के निकट खेत में एक पेड़ के नीचे नरेश मृत व्यवस्था में मिला। 

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार, हर मार्ग पर होगा भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें

मौत की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। सासनी पुलिस भी गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली सासनी के इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here