Home अपराध प्रेमी की दूसरी शादी की खबर सुन टॉवर पर चढ़ी युवती, घंटों...

प्रेमी की दूसरी शादी की खबर सुन टॉवर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0
71

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग में नाराज होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, आज नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 20 वर्षीय एक युवती सेक्टर-62 स्थित टोट मॉल रोड के पास सी-ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ी हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवती ने खुद डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी।

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से बिहार निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और मामूरा गांव में उसके साथ रह रही थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक बिहार में किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस बात से आहत होकर युवती ने टॉवर पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और काउंसलिंग के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के शुरू होने में बचे हैं कितने दिन, जान लीजिए ये जरूरी बात

राहत की बात यह रही कि युवती पूरी तरह सकुशल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here