हाई ब्लड प्रेशर : सुबह उठते ही यदि दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

0
75

दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले ये बीमारी 50 की उम्र के बाद हुआ करती थी, लेकिन आजकल 25 से 30 साल के लोगों का भी ब्लड प्रेशर हाई होने लग जाता है। आजकल सबसे ज्यादा युवाओं को बीपी की परेशानी हो रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, ज्यादा नमक खाना, तनाव और जेनेटिक कारण हो सकते हैं।

अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये जानलेवा बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। कई बार लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में पता भी नहीं चल पाता, जो बेहद खतरनाक है। अगर सुबह उठते ही आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आएं तो समझ लें कि आपका बीपी हाई हो रहा है। तुरंत ब्लड प्रेशर चेक करें और डॉक्टर की बताई दवा खा लें।

ब्लड प्रेशर हाई होने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण
चक्कर आना- अगर सुबह उठते ही आपको लगे कि चक्कर आ रहे हैं या फिर जागते ही उल्टी जैसा महसूस हो तो ये हाई ब्लड प्रेशर के संकेत हैं। इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसा महसूस होने पर बैठ जाएं और अपना ब्लड प्रेशर चेक कर लें। अगर परेशानी बढ़े तो चिकित्सक से संपर्क करें।
बहुत प्यास लगना- सुबह उठते ही अगर आपको बहुत तेज प्यास लगती है और गला सूखा रहता है तो ये परेशानी की बात हो सकती है। वैसे सुबह काफी लोगों को प्यास लगती है, लेकिन ये प्यास आपकी नींद खोल दे तो ये हाई ब्लड प्रेशर का संकेत भी हो सकता है।
थकान महसूस हो- अगर आपको रात में अच्छी नींद आती है तो सुबह उठते ही फ्रेश फील करते हैं, लेकिन अगर पर्याप्त नींद लेने पर भी सुबह उठकर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो, तो ऐसा हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी हो सकता है। ऐसे लक्षण आपको अक्सर फील हों तो डॉक्टर से सलाह लें।
धुंधला दिखना- जागते ही अगर या कुछ देर बाद आपको हल्का धुंधला सा दिखाई दे तो इसे नजर का दोष न समझें। ऐसा हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी हो सकता है। अगर आपकी आई साइट में गिरावट महसूस हो रही है तो डॉक्टर से अपनी जांच करवा लें।

यह भी पढ़ें -  हार्ट अटैक या कुछ और: नमाज पढ़ते समय चंद सेकेण्ड में समाप्त हुई बुजुर्ग की जीवनलीला

हाई ब्लड प्रेशर को कैसे करें कंट्रोल-
01. सुबह उठने के बाद 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।
02. खान-पान का बैलेंस बनाकर चलें।
03. खाने में नमक की मात्रा को सीमित करें।
04. शराब और धूम्रपान से परहेज करें।
05. तनाव से दूरी बनाकर रखें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here