Home अपराध लखनऊ में मनचलों की गुंडागर्दी, दो युवतियों संग की छेड़खानी, शोर मचाने...

लखनऊ में मनचलों की गुंडागर्दी, दो युवतियों संग की छेड़खानी, शोर मचाने पर फोन छीनकर हुए फरार

0
168

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एक बार फिर मनचलों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल यहां पैदल जा रही दो युवतियों के साथ मनचलों ने छेड़खानी की है। इस दौरान लड़की ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों मनचले युवक लड़की का फोन छीनकर फरार हो गए।

बता दें कि मनचलों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस में की है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तहत युवतियों के साथ छेड़खानी की गई है। बता दें कि पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बता दें कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में हो गई है। वीडियो को देखने पर समझ आ रहा है कि दो युवतियां कहीं जा रही होती हैं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते हैं और लड़कियों के बगल में गाड़ी रोक देते हैं। हालांकि इसके बाद लड़कियां डर के मारे पीछे हट जाती हैं। इसके बाद मनचले आगे चले जाते हैं। लड़कियां जब फिर चलना शुरू करती हैं तो आगे से आकर बाइक सवार मनचले लड़कियों का रास्ता रोकते हैं। इस दौरान दोनों लड़कियों के साथ एक बाइक सवार जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करता है। इसी दौरान एक लड़की भाग जाती है। लेकिन दूसरी लड़की के साथ मनचले जोर-जबरदस्ती करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें -  अडानी एंटरप्राइजेज ने एफपीओ बंद किया, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसा

गाजियाबाद में शादी के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध
बता दें कि दूसरी तरफ गाजियाबाद में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिबाबाद के अर्थला की पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद के रूप में हुई हैं, जिन्हें डीएलएफ कॉलेनी से गिरफ्तार किया गया है। ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here