Home टॉप न्यूज पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की है जरूरत...

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की है जरूरत ?

0
126

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज जारी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य के 294 विधानसभा सीटों में आज 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। राज्य की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा और 24 मई को नतीजे आएंगे। बंगाल में वोटों की गिनती का काम 25 जिलों के 77 केंद्रों पर होगा।

वोटों की गिनती के लिए 533 पर्यवेक्षकों की नियु्क्ति भी की गई है। आपको बता दें कि राज्य की सभी 77 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की और उसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। ऐसे में चुनाव के परिणाम सामने आने से पहले आइए जानते है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -  Nikay chunav: मतदान सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान, सभी BLO को सख्त निर्देश, लापरवाही होने पर कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। ऐसे में राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन 2 चरण में किया गया था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी।

हालांकि, फलता सीट पर अब 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को परिणाम सामने आएंगे। 29 अप्रैल को हुए चुनावों के दौरान यहां गंभीर चुनावी गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। ऐसे में अब 293 सीटों पर चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here