Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 09 मई, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 09 मई, 2026 का दिन

0
81

आज 09 मई, 2026 ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है।

मेष राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में नई खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त होंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी। आज फर्नीचर खरीदने का योग बन रहा है। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी।

वृषभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। एक दूसरे को खुश रखने के लिए आप उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे, हो सकता है कुछ नये लोगों से शुभ काम में मदद मिल जाये। बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नए काम को शुरू करने की सोच रहें है तो आज के दिन शुभ है।

कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। ऑफिस में आज नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आज से ही आप जुट जायेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपको दो गुना फायदा होने के योग बन रहे है। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आप लाभ की आशा कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज आपका दिन आनंदमय होगा। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करें। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज कोई रुका हुआ काम किसी मित्र की मदद से पूरा हो जायेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले के जैसा सामान्य रहेगा। आज पैसों के लेन-देन से बचने की पूरी कोशिश करें।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 23 नवम्बर, 2024 का राशिफल, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी लेने का योग बना हुआ है। आलस्य के कारण ऑफिस में कोई काम रुक सकता है। बेहतर होगा आलस्य को त्यागकर ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें सफलता जरूर हासिल होगी।

मकर राशि
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट हो जायेगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते है। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आपको कोई नई डील मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा होगा। आपके पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है, पढ़ाई के प्रति उनको थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपके कार्य में आपके सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और कार्य की प्रशंसा भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here