Home अपराध आईपीएल के फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल के फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

0
189

लखनऊ : चैट जीपीटी और कोरल ड्रॉ एप की मदद से आईपीएल के फर्जी टिकट तैयार कर दर्शकों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि जालौन उरई निवासी प्रदीप सिंह इकाना स्टेडियम में एलएसजी और आरसीबी का मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम के बाहर मिले युवक से उन्होंने दो टिकट खरीदे और यूपीआई से एक हजार रुपये का भुगतान किया। गेट पर बारकोड जांच के दौरान टिकट फर्जी निकले, जिसके बाद पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज करायी।

जांच के दौरान शुक्रवार शाम पुलिस ने दोदनखेड़ा चौराहे के पास से दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से असली टिकट की फोटो लेकर उसे एडिट किया और चैट जीपीटी से टिकट की साइज व पेपर क्वालिटी की जानकारी जुटायी।

यह भी पढ़ें -  फोरेंसिक सूत्रों का कहना है कि भीड़ के कारण गुजरात पुल का पुराना केबल टूटा

इसके बाद कोरल ड्रॉ एप से हूबहू फर्जी टिकट तैयार किए। आरोपियों ने बताया कि पहले दिल्ली में फर्जी टिकट बेचने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद लखनऊ आकर इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट बेचने लगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 15 फर्जी टिकट, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here