Home उत्तर प्रदेश अमेठी अयोध्या में 5 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

अयोध्या में 5 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

0
256

लखनऊ । सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली 5 से 18 अगस्त तक अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड पर कराई जाएगी। यह उत्तर प्रदेश में 2025 के लिए रैली की पहली श्रृंखला होगी।

रैली में 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क, क्लर्क/ एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के रिक्त पदों के लिए की जा रही है। इसके अतिरिक्त सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा श्रेणियों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

अमेठी के तहत 13 जिलों में अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर और कुशीनगर के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सीईई के परिणाम के आधार पर इस रैली के लिए लगभग 11 हजार अभ्यर्थियों को चुना गया है और ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण करने वाले इन जिलों के सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 28 जुलाई को जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2023: टॉपर्स की लिस्ट में पीलीभीत का दबदबा, आठ छात्रों ने प्रदेश के टॉप 10 में बनाई जगह

5 अगस्त को अमेठी और कौशाम्बी, 6 अगस्त को रायबरेली, 7 अगस्त को प्रतापगढ़, 8 अगस्त को अयोध्या और सिद्धार्थनगर, 9 अगस्त को प्रयागराज, 10 अगस्त को सुल्तानपुर और बस्ती, 11 अगस्त को अंबेडकरनगर और महाराजगंज, 12 अगस्त को संत कबीर नगर और कुशीनगर के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी रैली आयोजित होगी। 13 अगस्त को एआरओ अमेठी के अंतर्गत सभी जिलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल व 14 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समैन और क्लर्क/एसकेटी की रैली कराई जाएगी। 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सिपाही नर्सिंग सहायक और नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा और सिपाही फार्मा की रैली होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here