Home उत्तर प्रदेश Loot in Lucknow: कनपटी पर असलहा सटाकर सराफ से 12 लाख रुपये...

Loot in Lucknow: कनपटी पर असलहा सटाकर सराफ से 12 लाख रुपये के जेवरात लूटे

0
70

[ad_1]

पीड़ित व्यापारी नरेश सिंह व उसकी दुकान।

पीड़ित व्यापारी नरेश सिंह व उसकी दुकान।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

गुडंबा के मिश्रपुर डिपो इलाके में मंगलवार रात दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी की कनपटी पर असलहा लगाकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया। विरोध पर फायरिंग भी की। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। उसके मुताबिक बैग में सोने-चांदी के 12 लाख रुपये के जेवरात थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी।

मिश्रपुर गांव के नरेश सिंह ने मिश्रपुर डिपो में एक साल पहले मां लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली है। मंगलवार रात 8.10 बजे वह दुकान बंद कर जेवर बैग में रखकर बाइक पर घर जा रहे थे। गांव के करीब दो बाइक से तीन बदमाशाें ने उनका पीछा किया। नरेश कुछ समझ पाते, इससे पहले बदमाशाें ने ओवरटेक कर अपनी बाइक उनकी बाइक के सामने लगा दी। फिर एक बदमाश उनका बैग छीनने लगा और चाकू से उसका पट्टा काट दिया। नरेश ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और हवाई फायरिंग कर दी। इसी बीच मौका लगते ही बदमाश बैग लूटकर गांव की तरफ भाग निकले।

नरेश के मुताबिक उन्होंने एक किमी तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरा होने से पकड़ नहीं सके। उनके मुताबिक किसी बदमाश ने चेहरा नहीं ढका था। उन्होंने दावा किया कि वे बदमाशों को पहचान सकते हैं। सूचना पर पहुंचे डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक आसपास के इलाके में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है। मोड़ पर स्थित भारत पेट्रोलियम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बदल दिया था दुकान से घर जाने का समय
नरेश सिंह के मुताबिक इलाके में अक्सर चोरी होती रहती है। ऐसे में वह रोजाना दुकान से सोने के सभी जेवरात व चांदी का कुछ सामान बैग में रखकर घर ले जाते थे। घर जाने के लिए उन्होंने समय बदल दिया था। कभी सात तो कभी आठ व नौ बजे घर के लिए निकलते थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। घर के लिए निकलते समय वह इन्हें सूचना जरूर देते थे।

यह भी पढ़ें -  मथुरा: वृंदावन के भागवताचार्य सहित पांच के खिलाफ मुकदमा, मारपीट-लूट और छेड़छाड़ का आरोप

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here