Home उत्तर प्रदेश लखनऊ के आशियाना में खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, जुरासिक पार्क की...

लखनऊ के आशियाना में खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, जुरासिक पार्क की तरह दिखेंगे ड्रैगन

0
149

लखनऊ : आशियाना का वनस्थली पार्क जल्द मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क के रूप में सामने आएगा। जुरासिक पार्क की तरह ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल देखने को मिलेंगे। साथ ही सुप्रसिद्ध इंडियन फेयरी टेल ‘पंचतंत्र’ की कहानी व किरदार लोगों को लुभाएंगे। शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पार्क का निरीक्षण करके सितम्बर 2026 तक पार्क तैयार करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने बताया कि आशियाना के सेक्टर-के में स्थित वनस्थली पार्क में थीम आधारित विकास कार्य कराया जा रहा है। यहां पीपीपी मोड पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क विकसित कर रहे हैं। इसमें निष्प्रयोज्य सामग्री के इस्तेमाल से मरमेड, फीनिक्स, जिनी, ग्रिफिन, वेयर वूल्फ, मोगली आदि के 12 लाइव मॉडल व स्कल्पचर्स स्थापित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा यहां ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के 10 रोबोटिक मॉडल होंगे। पार्क में काफी बड़ी वॉटर बॉडी बन रही है। इसमें आकर्षक फाउंटेन स्थापित होगा। साथ ही वॉच टॉवर और ट्ायलेट ब्लॉक बनेंगे। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत कुमार शर्मा, उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती, सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह रहे।

यह भी पढ़ें -  IIFT MBA 2023: NTA ने iift.nta.nic.in पर पंजीकरण शुरू किया- ऐसे करें आवेदन

उपाध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जोनल पार्क का भी निरीक्षण किया। लगभग चार करोड़ से कराये जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य अंतिम चरण पर मिले। पार्क में मेसर्स एएमटी बिल्डर्स द्वारा बनाई जा रही एसटीपी एक माह के अंदर तैयार करके टेस्टिंग के साथ संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्ट-1, 2 एवं 3 का निरीक्षण करके उपयुक्त स्थानों पर ओपन जिम व झूले लगाने के निर्देश दिये।

एलडीए द्वारा शहीद पथ पर सिंचाई एवं हॉर्टीकल्चर का कार्य कराया जा रहा है। इसमें अंडरग्राउंड पाइप लाइन, ड्रिप लाइन, पॉप-अप स्प्रिंकलर व 12 स्थानों पर बोरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिये कि 30 जून तक सिंचाई व 30 जुलाई तक हॉर्टीकल्चर के सभी कार्य पूर्ण करें। ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं हुए तो कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here