Home अपराध लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल स्थित कैंटीन से...

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल स्थित कैंटीन से उठीं लपटें

0
86

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं और लपटें पूरे परिसर में फैल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की एक टीम भी जवाहर भवन पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर भवन के आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here