Home उत्तर प्रदेश Murder : राजा शंकरगढ़ के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, यूपी-एमपी...

Murder : राजा शंकरगढ़ के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, यूपी-एमपी की सीमा चाकघाट में हुई वारदात से सनसनी

0
81

[ad_1]

Raja Shankargarh Relative was shot dead in an encounter at Chakghat, UP-MP border

सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकरगढ़ में उप्र-मप्र सीमा पर स्थित चाकघाट बाजार में राजा शंकरगढ़ के रिश्तेदार राम प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात तब हुई जब वह घर से कुछ दूर पर स्थित बाजार में थे। आरोप उनके गांव के ही प्रधानपति आशीष सिंह उर्फ राजा पर है जिसे चाकघाट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रामप्रताप शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में उप्र-मप्र सीमा पर स्थित भारत नगर चौखटा गांव के रहने वाले थे। वह राजा शंकरगढ़ महेंद्र प्रताप सिंह के चचेरे भाई मुक्तेश्वर सिंह के बेटे थे। गांव में ही रहकर जमीन का कारोबार करते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह घर से निकलकर चाकघाट बाजार तक गए थे। आरोप है कि वहां उनके ही गांव का प्रधान आशीष सिंह उर्फ राजा मिल गया जिसने उन्हें देखते ही गालीगलौज व विवाद शुरू कर दिया। रामप्रताप ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई।

यह भी पढ़ें -  अतीक ने कहा था : जिस दिन उमेश पाल को मरवाऊंगा, टीवी पर 15 दिन यही चलेगा, चार साल पहले हुए एफआईआर की कॉपी वायरल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here