Home अपराध नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर आईईडी से किया विस्फोट, दो जवान...

नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर आईईडी से किया विस्फोट, दो जवान शहीद, कई घायल

0
126

बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर इलाके में रविवार को नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट किया जिसमें में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हो गये। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सिलगेर इलाके में जवान नक्सलियों के तलाश अभियान पर निकले थे।

इसी दौरान नक्सलियों ने उनके ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। नक्सलियों के इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के अस्पताल लाया जा रहा है। इधर, नक्सली हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। इलाके में अब तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  खड़गे के बेटे ने पीएम मोदी को कहा 'नालायक'; बीजेपी का कहना है कि वह 'दुरुपयोग की राजनीति में पिता से आगे' हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here