Home अंतरराष्ट्रीय भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, घरों से बाहर निकले लोग

0
166

पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिम पाकिस्तान में था। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने तेज थे लोग घरों से बाहर निकल गए। 4.6 की तीव्रता का भूकंप होने की वजह से लोगों में भय का माहौल बन गया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 29.12 उत्तर तथा देशान्तर 67.26 पूर्व था। यह भूकंप दोपहर में 1 बजकर 26 मिनट पर आया है।

इससे दो दिन पहले शनिवार 10 मई को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.0 की थी। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। ये भूकंप सुबह 1 बजकर 44 मिनट पर आया था। इस भूकंप का केंद्र भी पश्चिम पाकिस्तान में क्वेटा के पास था। वहीं पिछले सप्ताह भी सोमवार को पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 36.60 उत्तर तथा देशान्तर 72.89 पूर्व था।

यह भी पढ़ें -  Unnao: उद्घाटन के 12वें दिन धंसा 4700 करोड़ का कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे

भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी 4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here