Home उत्तर प्रदेश Panchayat By Election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए...

Panchayat By Election: आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए आरक्षण तय, चार अगस्त को मतदान

0
120

[ad_1]

ख़बर सुनें

आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए प्रशासन ने रविवार को आरक्षण तय कर दिया है। इसकी सूची पंचायत घर एवं ब्लॉक पर चस्पा कर दी गई है। 20 जुलाई को नामांकन होंगे। चार अगस्त को मतदान होगा। जिले में 34 ग्राम पंचायत एवं 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फतेहाबाद की हिमायुपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 12 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त है। इनके वार्ड संख्या एवं आरक्षण सूची पंचायत घर, ब्लॉक व तहसील में चस्पा कराई है। 

क्षेत्र पंचायत के लिए यह है आरक्षण

क्षेत्र पंचायत के चार पदों के लिए धनौली पंचायत में वार्ड संख्या चार अनुसूचित वर्ग महिला, फेहपुर सीकरी ब्लॉक की पाली किरावली पंचायत के वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, खंदौली ब्लॉक की पोइया पंचायत का वार्ड 57 महिला और गुढ़ा पंचायत का वार्ड 83 अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 

ये है उपचुनाव का कार्यक्रम

  • नामांकन: 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
  • नाम वापसी: 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
  • चुनाव चिह्न आवंटन: 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
  • मतदान: 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से
यह भी पढ़ें -  World Turtle Day: चंबल में बढ़ा संकटग्रस्त बटागुर कछुओं का कुनबा, करीब 600 बच्चों ने लिया जन्म

विस्तार

आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए प्रशासन ने रविवार को आरक्षण तय कर दिया है। इसकी सूची पंचायत घर एवं ब्लॉक पर चस्पा कर दी गई है। 20 जुलाई को नामांकन होंगे। चार अगस्त को मतदान होगा। जिले में 34 ग्राम पंचायत एवं 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फतेहाबाद की हिमायुपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 12 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त है। इनके वार्ड संख्या एवं आरक्षण सूची पंचायत घर, ब्लॉक व तहसील में चस्पा कराई है। 

क्षेत्र पंचायत के लिए यह है आरक्षण

क्षेत्र पंचायत के चार पदों के लिए धनौली पंचायत में वार्ड संख्या चार अनुसूचित वर्ग महिला, फेहपुर सीकरी ब्लॉक की पाली किरावली पंचायत के वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, खंदौली ब्लॉक की पोइया पंचायत का वार्ड 57 महिला और गुढ़ा पंचायत का वार्ड 83 अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 

ये है उपचुनाव का कार्यक्रम

  • नामांकन: 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
  • नाम वापसी: 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
  • चुनाव चिह्न आवंटन: 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
  • मतदान: 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here