Home अपराध संपत्ति विवाद में बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता को उतारा मौत...

संपत्ति विवाद में बेटे ने ईंट से कुचलकर पिता को उतारा मौत के घाट

0
123

पटना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद में एक बेटे ने ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। पटना पुलिस ने 6 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले का खुलासा करने में पुलिस के खोजी कुत्ते ‘सिम्बा’ की भूमिका सबसे अहम रही, जिसने मौके से मिले सुरागों के आधार पर हत्यारे के घर तक पहुंचकर उसे बेनकाब कर दिया।

दिल दहला देने वाली वारदात बिहार की राजधानी पटना में 14 मार्च की सुबह हुई। यहां शरीफागंज निवासी 80 वर्षीय वृद्ध विजेंदर सिंह की ईंट-पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विजेंदर सिंह हर रोज की तरह सुबह अपने काम पर (ईंट भट्टे पर मुंशी के रूप में) जा रहे थे, तभी घात लगाए हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था और पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटना के मालसलामी थाना पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के खोजी कुत्ते ‘सिम्बा’ ने घटनास्थल से मिले गंध के आधार पर तेजी से तफ्तीश शुरू की। सिम्बा तंग गलियों से होते हुए सीधे आरोपी के घर तक जा पहुंचा। इस डिजिटल और वैज्ञानिक जांच ने पुलिस का काम आसान कर दिया और आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें -  रेल ट्रैफिक चार्ट ओडिशा ट्रेन दुर्घटना से पहले के क्षणों में प्रकाश डालता है

पटना सिटी अनुमंडल-2 के डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी मृतक का सगा बेटा रमेश ही निकला। पूछताछ में सामने आया कि पिता और पुत्र के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रमेश पहले भी अपनी माँ के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के मामलों में संलिप्त रहा है। इसी प्रतिशोध में उसने अपने वृद्ध पिता की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना संकलन और डॉग स्क्वायड की मदद से केवल 6 घंटे में आरोपी बेटे रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here