Home उत्तर प्रदेश Poll of Polls 2022: UP के एग्जिट पोल्स कहते हैं आएंगे तो...

Poll of Polls 2022: UP के एग्जिट पोल्स कहते हैं आएंगे तो योगी ही! पंजाब में AAP, उत्तराखंड में पेंच, पढ़ें विश्लेषण

0
122

[ad_1]

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। आम मतदाताओं से लेकर नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों तक के मन में यही सवाल रहा कि क्या राज्य में भाजपा की वापसी होगी? …और वापसी हुई तो कितनी सीटों के साथ? सोमवार को आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल्स में इसका आकलन किया गया। 12 में से 10 एग्जिट पोल्स में भाजपा को साफ तौर पर बहुमत मिलते दिखाया गया। वहीं, बचे हुए दो एग्जिट पोल्स में से एक में सपा की सरकार बनने का दावा किया गया है और दूसरे पोल में भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है।

अमर उजाला ने पांचों राज्यों के एग्जिट पोल्स के औसत के आधार पर ‘पोल ऑफ पोल्स’ निकालने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश समेत बाकी राज्यों की बात करने से पहले ‘पोल ऑफ पोल्स’ क्या कह रहे हैं, ये जान लेते हैं…

कहां, किसकी, किससे टक्कर?

  • उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला रहा। 
  • वहीं, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थे। यहां आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की। 
  • पंजाब की बात करें तो यहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-लोक कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच मुकाबला था।
  • गोवा में कांग्रेस, भाजपा, टीएमसी, आप, के अलावा शिवसेना और राकांपा साथ में मैदान में आईं। 
  • बाकी राज्यों की तरह मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। 

1. उत्तर प्रदेश
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में दोबारा वापसी कर सकती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार उसकी करीब 100 सीटें कम होती दिख रही हैं। 12 में से 10 एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, जबकि सिर्फ एक पोल में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलता दिखाया गया है। भाजपा राज्य में औसतन 238 सीटें जीतती दिख रही है। 

उत्तर प्रदेश का पोल ऑफ पोल्स

पार्टी सीटें मिलने का अनुमान
भाजपा+ 238
सपा+ 147
बसपा+ 11

2. पंजाब
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स का आकलन करने पर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलने की प्रबल संभावना है। उसे 70+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को महज 22-25 सीटें ही मिलने का दावा किया गया है। पंजाब के 10 एग्जिट पोल्स में से सिर्फ एक में ही कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाया गया। वहीं, एक में उसे सरकार बनाने के करीब बताया गया। हालांकि, बाकी आठ एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी के सबसे आगे रहने का अनुमान जताया गया है। इनमें से पांच में आप को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें -  Barabanki News: अयोध्या हाइवे पर 38 स्थान बने खतरे का सबब, 15 फीसदी सड़क हादसे बढ़े

पंजाब का पोल ऑफ पोल्स

पार्टी सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस 31
आप 62
अकाली+ 19
भाजपा+ 04

3. उत्तराखंड 
उत्तराखंड में कांग्रेस और सत्तासीन भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को औसत 34 सीट मिल रही हैं। यानी राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने की राह कठिन है। वहीं, कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले इस बार मजबूत होती नजर आ रही है। 11 में से छह एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया है। इनमें से दो में तो कांग्रेस को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है। उत्तराखंड में बाकी पार्टियों की स्थिति काफी खराब आंकी जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) को एग्जिट पोल में सिर्फ एक सीट मिलती दिखाई गई है, वहीं बसपा समेत अन्य को भी दो-तीन सीटों पर ही सीमित कर दिया गया है।

उत्तराखंड का पोल ऑफ पोल्स

पार्टी सीटें मिलने का अनुमान
भाजपा 34
कांग्रेस 33
आप 01

 

4. गोवा
गोवा के जो एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उनसे साफ है कि 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रह सकती है। नौ में से दो एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है, वहीं सात पोल्स में कांग्रेस आगे दिख रही है। इनमें से एक पोल में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के पार दिखाई गई है। उधर, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और आम आदमी पार्टी गोवा में किंगमेकर की भूमिका में उभरती दिख रही हैं। एमजीपी को तीन-पांच सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं आप को एक से चार सीटें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21 सीटों का है। 

गोवा का पोल ऑफ पोल्स

पार्टी सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस 18
भाजपा 15
एमजीपी+ 03

5. मणिपुर
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के मुताबिक, मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा दोबारा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले तकरीबन आधी सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। कुछ पोल्स में संभावना जताई गई है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रहेगी। ऐसी स्थिति में एनपीएफ-एनपीपी समेत अन्य राजनीतिक दल राज्य में स्थिर सरकार बनाने में अहम किरदार निभा सकते हैं।

मणिपुर का पोल ऑफ पोल्स

पार्टी सीटें मिलने का अनुमान
भाजपा 29
कांग्रेस+ 14
एनपीएफ 05

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here