Home उत्तर प्रदेश Prayagraj : दस साल पहले ठेकेदार की हत्या में भी सामने आया था...

Prayagraj : दस साल पहले ठेकेदार की हत्या में भी सामने आया था शूटर गुलाम का नाम, दर्ज हैं कुल आठ मुकदमे

0
117

[ad_1]

Prayagraj News :  गुलाम हसन, शूटर। फाइल फोटो।

Prayagraj News : गुलाम हसन, शूटर। फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शूटर गुलाम हसन 2013 में सिविल लाइंस में ठेकेदार चंदन सिंह की हत्या में नामजद हुआ था। उसे जेल भी हुई थी। इसके दस साल बाद 24 फरवरी को उसने और उसके साथियों ने उमेश पाल की हत्या कर प्रदेश को दहला दिया। गुलाम सिर्फ इन्हीं दोनों हत्याओं में नामजद नहीं था, उसके खिलाफ कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मेंहदौरी के गुलाम और सदाकत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से साथ में एलएलबी की पढ़ाई की थी। दोनों के बीच काफी पुरानी दोस्ती थी। दोनों साथ में ही अतीक गिरोह में शामिल हुए। गुलाम ने अपराध की दुनिया में 2013 में कदम रखा। उसने नगर निगम में ठेकेदारी शुरू की। ठेकेदारी में उस समय अतीक का वर्चस्व चलता था। ठेकेदारी के कारण गुलाम और सदाकत ने अतीक गिरोह से संपर्क किया। दोनों अतीक के नजदीकी लोगों में पैठ बनाने लगे।

यह भी पढ़ें -  Bhadohi: तालाब पर मिला आठ साल की बच्ची का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका, छावनी बना घटनास्थल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here