Home Trending राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर

राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर

0
208

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हैं। आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरा चर्चा में बना हुआ है। शनिवार यानी 19 अगस्त को राहुल गांधी बाइक चलाकर लेह से पैंगोंग लेक तक पहुंचे।

इस दौरान बाइक राइड करते हुए व राइडर की वेशभूषा में उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। इस पर अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लद्दाख की तस्वीरें कितनी अच्छी हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमालय क्षेत्र में बनाई गई शानदार सड़कों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद।

रिजिजू ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, राहुल गांधी ने यह भी दिखाया कि कश्मीर घाटी में कैसे पर्यटन फल फूल रहा है। उन्होंने सभी को याद दिलाया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज अब श्रीनगर के लाल चौकपर शांतिपूर्वक फहराया जा सकता है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा कि लेह और लद्दाख से धारा 370 हटाए जाने के बाद घटनाक्रम के मद्देनजर उसका प्रसार करने के लिए राहुल गांधी ने खुध घाटी की यात्रा की है। उनकी सडक यात्रा की तस्वीरें देखकर प्रसन्न हैं।

वहीं इस बाबत ट्वीट करते हुए कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान साल 2012 में आई थी। इस फिल्म के दृश्य के जरिए बताने की उन्होंने कोशिश की कि दस साल पहले भी लद्दाख में वैसी ही सड़कें थीं। बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाइक पर सवार होकर पैंगोंग लेक, नुब्रा घाटी और कारगिल जिले को कवर किया। हालांकि अब इस प्रवास को चार दिन तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें -  शेफ ने थाईलैंड में 100 आवारा कुत्तों के लिए क्रिसमस की दावत बनाई, इंटरनेट इज ऑल हार्ट्स

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here