Home टॉप न्यूज दिल्ली में बनाए जाएंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड

दिल्ली में बनाए जाएंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड

0
45
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली में जल्द ही QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। ये स्मार्ट राशन कार्ड एडवांस्ड डिजिटल क्षमताओं के लैस होंगे, जो ज्यादा पारदर्शी और अनुकूल होंगे। सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को नए स्मार्ट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए 1 मई से साप्ताहिक शिकायत कैंप लगाने की घोषणा भी की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रेखा गुप्ता ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली, योजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी सुधारों और जनसेवा से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें -  'उन्हें इसे ढाका, लाहौर से शुरू करना चाहिए था': यूपी बीजेपी प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की खिंचाई की

बयान के अनुसार, “अधिकारियों को इन कैंपों का इस्तेमाल ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए करने को भी कहा गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से ये बताया जाए कि लाभार्थी एक समय में केवल एक ही स्थान से राशन ले सकते हैं।” व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने नए लाभार्थियों के चयन के लिए एक विशेष समिति बनाने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नए आवेदन आमंत्रित किए जाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।

मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में गड़बड़ियों जैसे कम सामान देना, देरी करना और कटौती पर सख्त नाराजगी जताई। बयान के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं दोनों पर स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।” इसमें कहा गया है कि तकनीकी सुधार की दिशा में मुख्यमंत्री ने नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं और ये कार्ड नए डिजाइन, क्यूआर कोड और आधुनिक डिजिटल फीचर से लैस होंगे, जिससे राशन वितरण अधिक पारदर्शी और लोगों के लिए आसान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here