Home अपराध गोमांस के शक में युवकों ने ट्रक में लगाई आग, चालक और...

गोमांस के शक में युवकों ने ट्रक में लगाई आग, चालक और क्लीनर को पीटा

0
167

महाराष्ट्र के जलगांव के पालधी में गुस्साई भीड़ ने गोमांस ले जाने के शक में एक ट्रक में आग लगा दी। इस घटना को लेकर पालधी गांव समेत इलाके में गुरुवार देर रात तक तनाव बना रहा। गुरुवार रात करीब 9 बजे बंभौरी एसएसबीटी कॉलेज के पास पेट्रोल पंप पर एक ट्रक रुका। दुर्गंध आने पर कुछ युवकों को शक हुआ। फिर उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो ट्रक ड्राइवर ने बेतरतीब तरीके से जवाब दिए। इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने युवकों के साथ थाने में फोन कर जानकारी दी।

इसके तुरंत बाद ही एक पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां से पुलिसकर्मी ट्रक को अपने साथ ले जाने लगा। ट्रक के पीछे-पीछे आ रहे युवकों को शक हुआ कि ट्रक पुलिस स्टेशन की ओर नहीं, बल्कि इलाके की ओर जा रहा है। युवकों को लगा कि पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया है, इसलिए उन्होंने ट्रक का पीछा करते हुए रोक लिया। फिर युवकों ने ट्रक ड्राइव की पिटाई की और ट्रक में आग लगा दी।

हालांकि, अब इस खबर में नया मोड़ आया है। ट्रक में गोमांस था ही नहीं, ऐसा जिले के एसपी एम राजकुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया ट्रक में जानवरों का चमड़ा था, जिसे वे लेदर फैक्ट्री के लिए ले जा रहे थे, लेकिन कुछ युवकों ने गलतफहमी के चलते पुलिस के सामने ही पत्थरबाजी की और हुड़दंग मचाया। वहीं, कुछ लोगों ने क्लीनर और ड्राइव को मारने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको बचा लिया। हुड़दंगियों ने ट्रक को आग लगा दी।

यह भी पढ़ें -  JSSC JE एडमिट कार्ड 2022 OUT jssc.nic.in पर, JDLCC कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां

जिले के एसपी ने बताया, ट्रक ड्राइवर सल्लू खान उर्फ बाबू खान और क्लीनर मानसिंह श्रीराम कुशवाहा दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और चमड़े से लदे ट्रक को औरंगाबाद से कानपुर लेकर जाने वाले थे। ट्रक जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसमें गोमांस का शक होने को लेकर उनका पीछा किया। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वहां टीम पहुंची। उधर, पंचनामा कर डॉक्टर ने सैंपल भी निकाल दिए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here