Home अपराध मोबाइल लुटेरे गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, एक साथी...

मोबाइल लुटेरे गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, एक साथी हुआ फरार

0
222
kanpur sachendi

कानपुर की सचेंडी पुलिस ने गुरुवार देर रात चार शातिर अंतर्राज्यीय मोबाइल लुटेरों को धर दबोचा। जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए शातिर हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को लूटे मोबाइल बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से लूटे हुए दो दर्जन से अधिक मोबाइल समेत दो तमंचे व चाकू बरामद किए हैं।

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि गुरुवार रात सचेंडी पुलिस की टीम हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध राहगीर व ट्रक चालकों को चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर रायपुरवा निवासी रवि जायसवाल उर्फ हबड़ा, बजरिया के फैजान उर्फ चुसनी, कंघी मोहाल के फरहान व अरसलान को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें -  एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार 15-20 दिनों में 'ढह' जाएगी, संजय राउत का दावा

जबकि उनका एक साथी मो. सलमान भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल, दो तमंचे मय चार कारतूस व दो चाकू समेत 5680 रुपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व नागपुर आदि राज्यों में मोबाइल लूट कर रहे थे।

एडीसीपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि शातिरों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here