Home अपराध दिल्ली में होगी बाढ़ जैसी स्थिति, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

दिल्ली में होगी बाढ़ जैसी स्थिति, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

0
193
Sanketik Photo
Sanketik Photo

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि राजधामी दिल्ली में कल मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस बाढ़ की चेतावनी का सबसे बड़ा कारण है कि हथनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  UP: भीषण गर्मी से पिघलकर टेढ़ी हुईं पटरियां, गुजर गई नीलांचल एक्सप्रेस, लोको पायलट की वजह से ऐसे टली बड़ी घटना

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक में हथनीकुंड बैराज से 9 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जो कि कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। हथनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, सुबह 10 बजे हथनीकुंड बैराज से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यानी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here