Home अपराध महोबा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक...

महोबा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

0
71

उत्तर प्रदेश के महोबा में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कबरई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ओवर लोड ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण घायल ने भी अस्पताल मे दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

यह दर्दनाक हादसा कबरई थाना क्षेत्र के पांडेय पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों दूर सड़क में उछल कर जा गिरे। हादसे में कर्वी, चित्रकूट निवासी अश्विनी सोनी (30) पुत्र संजय सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सोनू सोनी, पुत्र जवाहर लाल सोनी, निवासी शंकर बाजार, कुबेरगंज, कर्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कबरई लाया गया जहां वह घंटों तक जमीन पर पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें -  'क्या आप संस्कृत बोलते हैं...' SC ने पूछा, संस्कृत को राष्ट्रीय बनाने की याचिका खारिज

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में घायल को समय पर उपचार नहीं मिला। उनका कहना है कि सोनू करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में जमीन पर तड़पता रहा, लेकिन इलाज शुरू नहीं किया गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। साथ ही हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है। एक तरफ सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं, तो दूसरी ओर इलाज में देरी के आरोपों ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here