Home अपराध Unnao : घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी...

Unnao : घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने भी छत से लगाई छलांग

0
149
File Photo

उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में घरेलू विवाद के बाद पति ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। पति के फांसी लगाने के बाद पत्नी ने भी छत से छलांग लगा दी। पत्नी को घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं कोतवाली पुलिस ने जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मां ने ससुरालियों पर मारने के लिए दौड़ने पर बेटी के कूदने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालियों ने भी पुलिस को तहरीर दी है। बता दें कि अभिषेक (30) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह बब्बू सदर कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर में रहता था। वह कानपुर स्थित सर्राफा दुकान में नौकरी करता था। उसकी शादी बीती 29 मई को सोहरामऊ थानाक्षेत्र निवासी राम शंकर की बेटी लक्ष्मी उर्फ शीलू से हुई थी। पत्नी के अक्सर मायके जाने, फोन से बात करने और पति के शराब पीने की वजह से दोनों में विवाद होता था।

रविवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद अभिषेक ने रात में कमरे में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसके बाद पत्नी लक्ष्मी भी संदिग्ध हालत में छत से गिर गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक का शव फंदे से उतरवाकर मोर्चरी भेजा।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: आप ने जारी की 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, कुल 377 उम्मीदवार घोषित

जानकारी होने पर महिला की मां किरण व पिता सहित अन्य परिजन दामाद के घर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई। बेटी के गिरने की जानकारी पर वे लोग अस्पताल गए। जहां से उसे पहले हैलट फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मां किरण ने बताया कि दामाद के फंदे से लटकने के बाद घर वालों ने बेटी को मारने के लिये दौड़ाया था। मार के डर से वह छत से कूद गई। उधर अभिषेक की मौत पर दिव्यांग मां माया सिंह, भाई विकास व आकाश बिलख उठे। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here