Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ऑल इंडिया चेस प्रतियोगिता में निशा का चयन

Unnao News: ऑल इंडिया चेस प्रतियोगिता में निशा का चयन

0
45

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST

उन्नाव। गुजरात प्रदेश में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय बालिका चेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिले की निशा भूषण का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में होगा।

जिला चेस एसोसिएशन के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ला ने बताया कि ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से गुजरात में अंडर-19 चेस प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें शुक्लागंज की रहने वाली निशा भूषण का चयन किया गया है। वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह संपन्न हुई राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में निशा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह में चार मैच जीते थे। इसी आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, रूपा शुक्ला, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी रतनदीप पॉल, प्रीती गुप्ता, कपिल पांडेय व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली सहित नहर में पलटा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here