Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: गर्दन पर हंसिया रखकर किशोरी से दुष्कर्म

Unnao News: गर्दन पर हंसिया रखकर किशोरी से दुष्कर्म

0
38

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Thu, 23 Feb 2023 01:28 AM IST

हिलौली। मौरावां कस्बे में चक्की पर पिसने के लिए गेहूं डालकर लौट रही किशोरी को गांव का युवक खेत में खींच ले गया। उसकी गर्दन पर हंसिया रखकर धमकाया और दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ गई छोटी बहन ने भागकर परिजनों को बताया। जबतक घर वाले पहुंचते आरोपी किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर भाग गया।

मौरावां कस्बा निवासी किशोरी (13) देर शाम छोटी बहन के साथ चक्की पर गेहूं डालने गई थी। घर लौटते समय कस्बा स्थित नहर कोठी के पास खेत में फसल की रखवाली कर रहे रियाजुल नाम का युवक उसे जबरन खेत में खींच ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी के गले पर धारदार हंसिया रखा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने भागकर परिजनों को बताया, घरवाले और मोहल्ले के कई लोग खेत पहुंचे तबतक आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Unnao Suicide: युवती समेत तीन के फंदे से लटके मिले शव, प्रेम प्रसंग-पारिवारिक कलह वजह, जांच में जुटी पुलिस

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here