Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: घर से दो दिन पहले निकले युवक का नाले में...

Unnao News: घर से दो दिन पहले निकले युवक का नाले में मिला शव

0
55

[ad_1]

सोनिक। दो दिन पहले घर से बिना बताए निकले युवक का शव दही थानाक्षेत्र के रोडवेज वर्कशाप मोड़ पर नाले में मिला। परिजन उसकी तलाश का रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की पहचान की। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

दही थानाक्षेत्र की ग्रामसभा गढ़ी के मजरा टीकरगढ़ी निवासी प्रमोद कुमार यादव उर्फ भावा (30), 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे घर से बिना बताए निकला था। घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को उसका शव दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड एक में रोजवेज वर्कशाप के पास नाले में मिला था। शव की पहचान न होने पर उसे मर्च्युरी में रखवा दिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पिता राजबहादुर यादव उर्फ रज्जू थाने पहुंचे और पुलिस को बेटे के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस उसे पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची और शव की पहचान कराई। पिता ने बताया कि बेटा गैस बॉटलिंग प्लांट में काम करता था। दो महीने पहले काम छोड़ दिया था और खेती कर रहा था। बताया कि जहां पर शव मिला है वह स्थान उसे गांव से करीब दो किमी दूर है। आशंका जताई कि उसके बेटे को वहां ले जाकर मारा गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस को शक है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से प्रमोद की मौत हुई है। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां गुडामा व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने अभी तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल पहुंचाना प्राथमिकता

मृतक के पिता राजबहादुर यादव ने बेटे का विवाह साल 2010 में ओरहर गांव निवासी अनीता के साथ हुआ था। शादी के बाद दो बच्चे आयुष और आदर्श हुए। शादी के करीब पांच साल बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी अनीता पति से अलग रहने लगी। फिर तीन महीने बाद बहू ने थानाक्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी युवक के साथ शादी कर ली। उसके बेटे ननिहाल में हैं।

मृतक के पिता ने बताया कि जिस स्थान पर बेटे का शव मिला है। वहां वह कभी नहीं गया। वह रास्ता बहू की नई ससुराल चांदपुर के लिए जाता है। इसलिए हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल मृतक के पता ने किसी का नाम नहीं लिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here