[ad_1]
फतेहपुर चौरासी। जिले के 16 केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 2515 छात्र शामिल हुए। 2256 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की पढ़ाई कर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक छात्रों की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में 4771 छात्र पंजीकृत थे।
परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में जीआईसी गंजमुरादाबाद में 361 में 194 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ में 315 में 153, महात्मागांधी इंटर कॉलेज सफीपुर में 512 में 279, जीजीआईसी सफीपुर में 402 में 147, जीआईसी इनायतपुर बर्रा में 133 में 24, गांधी स्मारक हायर सेकेंड्री स्कूल रसूलाबाद में 230 में 34, जीएमएचएमकेडी इंटर कॉलेज मोहान में 396 में 234, जीआईसी चमरौली में 232 में 80, जीजीआईसी शहर में 308 में 102, जीआईसी शहर में 312 में 160, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 283 में 154, आदर्श इंटर कॉलेज पाठकपुर में 274 में 146, केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां में 395 में 213, जीजीआईसी पुरवा में 280 में 150, पार्वती बालिका इंटर कॉलेज बीघापुर में 168 में 88 और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन में 170 में 99 छात्र परीक्षा में शामिल रहे।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश बाबू ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरह े संपन्न हो गई। कहीं कोई दिक्कत सामने नहीं आई।
[ad_2]
Source link









