Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: परिजनों ने डांटा तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Unnao News: परिजनों ने डांटा तो युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

0
26

[ad_1]

सफीपुर।

घर के काम को लेकर टोके जाने से नाराज युवक ने साड़ी के फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। घर वालों के देख लेने पर उसे आनन फानन फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव जारुल्लानगर निवासी प्रेम कुमार (35) को परिजन घर के काम को लेकर आए दिन टोकते थे। इससे उसका आए दिन घर वालों से कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार देर शाम विवाद अधिक होने से नाराज होकर प्रेम कुमार ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा कस कर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि परिजनों ने देख लेने पर आनन फानन दरवाजा तोडर्क उसे फंदे से उताराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)

यह भी पढ़ें -  स्कूलों में नहीं आईं किताबें, कोर्स दीक्षा एप पर अपलोड़

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here