Home अपराध UP : मफलर से गला घोंटकर दोस्त को उतारा मौत के घाट

UP : मफलर से गला घोंटकर दोस्त को उतारा मौत के घाट

0
345

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में दो बेटों ने पिता के साथ मिलकर अपने 16 वर्षीय किशोर दोस्त की मफलर से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मंगलवार को शव मिलने पर परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों आरोपियों ने युवती को भगाने में मदद करने की शक में हत्या की है।

पदारथपुर गांव निवासी करीमउल्ला ने बताया कि उनका बेटा आजाद (16) दिल्ली में जैकेट फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि पड़ोसी कल्लू की बहन ने एक महीने पहले घर से भागकर गांव के युवक से शादी कर ली थी। युवक के साथ आजाद की दोस्ती थी। इस बात से कल्लू का परिवार रंजिश मानता था। दोनों भाई कल्लू और सोनू सोमवार शाम चार बजे आजाद को खेत पर ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। इसके बाद आजाद घर नहीं लौटा।

आरोप है कि दोनों ने अपने पिता हीरे खां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर कलीनगला गांव के नजदीक गन्ने के खेत में फेंक दिया। देर रात तक परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। आजाद का शव मंगलवार सुबह नौ बजे गन्ने के खेत में मिला। मफलर से उसका गला घोटा गया था। किशोर के चेहरे और गले पर चोट के निशान भी थे।

यह भी पढ़ें -  Agra News: अग्निवीर सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को, 12 जिलों के 3440 युवा होंगे शामिल

मौके पर पुलिस, फील्ड यूनिट समेत डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम समेत एसओजी की टीम लगाई गई। आरोपियों का आखिरी लोकेशन पीलीभीत में मिली है। जिसके बाद एक टीम पीलीभीत के लिए रवाना हुई। पुलिस का दावा है कि मंगलवार देर रात तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किशोर के परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here