Home उत्तर प्रदेश UP News: कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी नहीं होंगे फेल,...

UP News: कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी नहीं होंगे फेल, रिपोर्ट कार्ड बांटने के निर्देश

0
200

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थी इस बार भी फेल नहीं होंगे। परिषद ने इन सभी विद्यार्थियों को अगली क्लास में प्रोन्नत करने और मूल्यांकन व रिपोर्ट कार्ड बांटने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट कार्ड का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का प्रमोशन रोका नहीं जाएगा। वहीं पूर्णांक व प्राप्तांक को 100 अंकों के सापेक्ष परिवर्तित करते हुए अंक अंकित किए जाएंगे। हालांकि इसे लेकर शिक्षकों में अनिश्चितता की स्थिति है।

यह भी पढ़ें -  गोरखपुर योजनाओं के लिए सरकार ने बजट में खोला खजाना

ये भी पढ़ें – भाजपा अध्यक्ष की हिदायत, टिकट वितरण में न हो पैसे का लेन-देन, पद बेचने की शिकायत न मिले

ये भी पढ़ें – मुस्लिमों को भी टिकट देगी भाजपा, ब्लू प्रिंट तैयार किया गया

उनका कहना है कि परीक्षा 50 अंकों की हुई है तो इसे 100 अंकों के सापेक्ष कैसे बदलेंगे? इस पर सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष दिए गए निर्देश के अनुसार ही परिणाम तैयार करना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here