Home उत्तर प्रदेश Varanasi: यौन उत्पीड़न के आरोप में मॉरीशस का छात्र गिरफ्तार, BHU की...

Varanasi: यौन उत्पीड़न के आरोप में मॉरीशस का छात्र गिरफ्तार, BHU की महिला प्रोफेसर ने कराया था मुकदमा

0
132

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोपी मॉरिशस निवासी छात्र प्रशांत शर्मा चातूआह को शनिवार की शाम लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रशांत बीएचयू के कला संकाय के दर्शन शास्त्र विभाग के एमए प्रथम सेमेस्टर का छात्र है।

प्रशांत के खिलाफ बीते 22 फरवरी को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रशांत छित्तूपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसे छित्तूपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  9वीं मंजिल से कूदकर 3 सगी बहनों ने किया सुसाइड, कोरियन लवर गम खेलती थी लड़कियां

उधर, महिला आयोग की एक सदस्यीय टीम असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ हुई घटना का संज्ञान लेकर बीएचयू पहुंची। टीम ने घटना के संबंध में असिस्टेंट प्रोफेसर का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर को आश्वस्त किया कि उनके प्रकरण में प्रभावी तरीके से कार्रवाई होगी।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here