Home उत्तर प्रदेश Varanasi: DL नहीं बना तो किया ट्वीट- कर लूंगा आत्महत्या, पुलिस पहुंची...

Varanasi: DL नहीं बना तो किया ट्वीट- कर लूंगा आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो लिखा- सॉरी अब जान नहीं दूंगा

0
117

[ad_1]

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से दुखी एक छात्र ने बुधवार को ट्वीट किया कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। युवक का ट्वीट देखते ही पुलिस हरकत में आई और छात्र का घर खोजते हुए उसके पास पहुंची। पुलिस के समझाने पर छात्र ने अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके साथ ही फिर ट्वीट किया कि सॉरी अपनी जान नहीं दूंगा।

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी एनसीसी के छात्र ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना तो वह परेशान हो गया। इस पर उसने ट्वीट किया कि वह प्रशासन की कार्यशैली से नाराज है और वह आत्महत्या कर लेगा।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: बिहार के 229 बदमाशों से निकाय चुनावों में खलल का खतरा, पुलिस अलर्ट

ट्वीट के आधार पर पुलिस बुधवार को उसके घर पहुंची तो छात्र ने कहा कि वह परेशान हो गया था। इस वजह से उसने आत्महत्या का ट्वीट किया था। हालांकि पुलिस के समझाने पर छात्र शांत हुआ और अपना ट्वीट डिलीट कर सॉरी लिखा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here