Home उत्तर प्रदेश Varanasi: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना प्रभारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप,...

Varanasi: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना प्रभारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, सीपी को सौंपा पत्रक

0
117

[ad_1]

सुभासपा कार्यकर्ता

सुभासपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि 15 साल के एक बच्चे को पुलिस शिवपुर थाने ले गई थी। उसी के संबंध में जानकारी के लिए पार्टी के प्रदेश स्तरीय दो पदाधिकारी शिवपुर थाने गए थे।

यह भी पढ़ें -  Meerut Double Murder: नानी-धेवती की हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा, बेटी-दामाद को उठाया, 20 लाख के जेवरात मिले

दोनों पदाधिकारियों द्वारा परिचय बताने के बाद भी शिवपुर थाना प्रभारी और एक दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रकरण की जांच एसीपी कैंट को सौंपी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हम लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here