Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Kanpur: एयरफोर्स कर्मी ने डॉक्टर दोस्त की गोली मारकर की हत्या, शराब...

Kanpur: एयरफोर्स कर्मी ने डॉक्टर दोस्त की गोली मारकर की हत्या, शराब पिलाने के बाद मौत के घाट उतारा

0
52

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव निवासी दांतों के डॉ. गौरव प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार रात को रूमा में हाईवे किनारे पड़ा मिला। शक के आधार पर पुलिस ने उनके दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात मुदित श्रीवास्तव को हिरासत में लिया तो उसने हत्या का बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक मुदित के डॉ. गौरव की पत्नी से प्रेम-संबंध थे।

इसकी जानकारी गौरव को हो गई थी। इसी वजह से मुदित ने उसकी हत्या करने की बात कही है। उन्नाव के आवास-विकास निवासी डॉ. गौरव सिंह (42) सोमवार को क्रेटा कार से पत्नी प्रियंका के साथ राजीव विहार स्थित ससुराल आए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद दोस्त मुदित से अहिरवां में मिलने की बात कहकर वहां से निकले थे। मुदित भी मूलरूप से उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। रात तक जब डॉ. गौरव घर नहीं पहुंचे तो प्रियंका ने खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: बाइकें भिड़ीं, उछलकर सड़क पर गिरा किसान, डंपर ने कुचला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here