Home उत्तर प्रदेश WEDDING PHOTOS: मेरठ की बहू बनीं दिव्या काकरान, सचिन संग लिए फेरे,...

WEDDING PHOTOS: मेरठ की बहू बनीं दिव्या काकरान, सचिन संग लिए फेरे, आशीर्वाद देने पहुंचे दिग्गज नेता और बृजभूषण

0
201

[ad_1]

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान शादी के बंधन में बंध गईं हैं। दिव्या काकरान की शादी मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित राज रिसॉर्ट में हुई है। वहीं उनकी शादी में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के पुरबालियान गांव निवासी दिव्या काकरान की शादी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस निवासी सचिन प्रताप सिंह के साथ हुई है।



दिव्या काकरान की शादी में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप्र राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई मंत्री पहुंचे और उन्होंने दिव्या को आशीर्वाद दिया। यही नहीं शादी में देश-विदेश के कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  Chakbandi Lekhpal Recruitment 2022: क्या आप जानते हैं चकबंदी लेखपाल को मिलता है कितना वेतन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण भी दिव्या काकरान को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।


मेरठ की बहू बनीं दिव्या, सचिन संग लिए सात फेरे

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान ने सचिन प्रताप सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।


अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दिव्या काकरान कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को दो बार पदक दिला चुकी हैं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here