Home उत्तर प्रदेश आज वाराणसी आएंगे CM Yogi: G20 सम्मेलन की तैयारियों पर करेंगे समीक्षा,...

आज वाराणसी आएंगे CM Yogi: G20 सम्मेलन की तैयारियों पर करेंगे समीक्षा, जाम की समस्या पर भी होगी चर्चा

0
80

[ad_1]

CM yogi

CM yogi
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे।  दो दिन के प्रवास पर यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे शहर का भ्रमण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे प्रशासनिक प्रयासों का भी हाल देखेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ जी-20 के सम्मेलन की तैयारियों पर भी बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल स्थित भारतीय नौ सेना के मुख्यालय में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जी-20 की बैठक की तैयारियों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रैन बसेरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था और ठहरने वाले लोगों से फीडबैक ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अंधरापुल और टाउनहाल रैन बसेरों में सीएम का काफिला रूक सकता है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: सर्दियों में कोहरे से बढ़ती हैं सड़क दुर्घटनाएं, क्या करें और क्या न करें

विस्तार

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे।  दो दिन के प्रवास पर यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे शहर का भ्रमण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे प्रशासनिक प्रयासों का भी हाल देखेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ जी-20 के सम्मेलन की तैयारियों पर भी बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल स्थित भारतीय नौ सेना के मुख्यालय में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जी-20 की बैठक की तैयारियों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रैन बसेरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था और ठहरने वाले लोगों से फीडबैक ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अंधरापुल और टाउनहाल रैन बसेरों में सीएम का काफिला रूक सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here