Home उत्तर प्रदेश छह बेटियों का बाप बना दूल्हा: 65 साल के बुजुर्ग ने 23...

छह बेटियों का बाप बना दूल्हा: 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की लड़की के साथ रचाई शादी, बताई यह दिलचस्प वजह

0
92

[ad_1]

यूपी में 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल लड़की के साथ रचाई शादी

यूपी में 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल लड़की के साथ रचाई शादी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक बुजुर्ग ने युवती के साथ शादी रचाई। बुजुर्ग पहले से छह लड़कियों का पिता है। उसका कहना है कि पत्नी के मौत के बाद अकेलापन दूर करने के लिए उसने यह शादी रचाई।

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैना बाद पूरे चौधरी गांव के निवासी बुजुर्ग नकछेद यादव (65) ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में अपने से 42 साल छोटी युवती नंदनी यादव (23) के साथ रविवार को सात फेरे लिए। 

यह भी पढ़ें -  वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर को चूहों से खतरा: खोखली की जमीन, चबूतरा धंसा, करीब 200 वर्ष पुराना है मंदिर

नकछेद यादव के पहले से ही छह पुत्रियां है, जिनका विवाह हो चुका है। सभी अपने ससुराल में अपने पति व बच्चों के संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। शादी के मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद थी, विवाह में लड़की व उसके घरवालों की रजामंदी भी बताई जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here