Home उत्तर प्रदेश ट्रेन में यात्री की मौत: पटना से दिल्ली इलाज के लिए जा...

ट्रेन में यात्री की मौत: पटना से दिल्ली इलाज के लिए जा रहे शख्स की तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मौत, मचा हड़कंप

0
196

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत की खबर है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस पटना से नई दिल्ली जा रही थी। जिसमें 

राधेश्याम उपाध्याय भी अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वृद्ध राधेश्याम उपाध्याय किडनी और ह्रदय रोग से पीड़ित थे। अपना इलाज कराने के लिए राधेश्याम पत्नी और अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए चले।

राधेश्याम ट्रेन के बी 4 कोच के सीट संख्या एक पर सवार थे। रास्ते में ही राधेश्याम की तबियत खराब होने लगी। ट्रेन मंगलवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की यात्री इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में तबियत खराब होने से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  आगरा: गर्मी में रहें थोड़ा संभलकर, आक्रामक कुत्ते-बंदर दे रहे गहरे घाव, जानें काटने पर क्या करें  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here