Home उत्तर प्रदेश दोस्ती फिर दुश्मनी: गहरे दोस्त इस तरह बन गए एक-दूसरे के दुश्मन,...

दोस्ती फिर दुश्मनी: गहरे दोस्त इस तरह बन गए एक-दूसरे के दुश्मन, कार से कुचलने का किया प्रयास; केस दर्ज

0
316

[ad_1]

Deep friends became enemies tried to run over them with a car filed a case

क्षतिग्रस्त बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर स्थित साउथ रेलवे काॅलोनी में हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव पर जानलेवा हमले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी श्रीकांत यादव भी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो घरों से फरार हो गए हैं।

नगला काछियान, मुस्तफा क्वार्टर निवासी हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव पर शुक्रवार दोपहर को साउथ रेलवे कॉलोनी में कार चढ़ाने की कोशिश की गई थी। वह अपने साथी के साथ बाइक से थे। आरोप है कि कार में श्रीकांत यादव सहित अन्य सवार थे। लोगों के जुटने पर आरोपी कार छोड़कर भाग गए थे।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम

श्रीकांत पर आठ से अधिक मामले

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बंटी यादव की तहरीर पर श्रीकांत यादव, उसके भाई सचिन, विजेंद्र और अशोक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरों पर दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गए हैं। श्रीकांत भी थाना सदर का हिस्ट्रशीटर है। उसके खिलाफ आठ से अधिक केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  UPPSC Lecturer Recruitment Result: यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, 126 प्रवक्ता हुए चयनित

 जेल से जमानत पर हैं दोनों बाहर

श्रीकांत यादव और बंटी यादव पहले साथ काम करते थे। दो साल पहले उनमें किसी बात पर ठन गई। तब से रंजिश चली आ रही है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे हैं। सूत्रों का कहना है कि हमले के पीछे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा है। श्रीकांत को शक है कि मुखबिरी बंटी ने की है। मगर, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here